A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगरमध्यप्रदेशसुसनेर

आखिर किसकी लापरवाही से गई 12 वर्षीय मासूम संयम की जान

मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने किया हॉस्पिटल का निरीक्षक

Picsart 25 05 06 16 22 00 154सुसनेर। रविवार की रात्रि को वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाले 12 वर्षीय संयम को घर में मोबाइल चलाते समय सांप ने काट लिया घर वालों को जानकारी लगते ही बालक को नगर के सिविल हॉस्पिटल ले कर आए घर वालों का कहना है कि ड्यूटी डॉ ने इलाज से पहले पर्चा बनवाने का बोला ओर बिना प्राथमिक इलाज किए पेशेंट को जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया।

हॉस्पिटल के जिम्मेदारों से सवाल

* क्या सुसनेर हॉस्पिटल में एंटी स्नेक इंजेक्शन नहीं था और था जो ड्यूटी डॉ ने लगाया क्यों नहीं

* एमरजेंसी पेशेंट को पहले पर्चा बनवाने का क्यों बोला गया

* हादसों के बाद ही आखिर क्यों सुध लेने आते जिम्मेदार

* मासूम की जान से खिलवाड़ करने वाले डॉक्टर, कर्मचारी पर कार्यवाही कब होगी।

IMG20250506133211

इस पूरे मामले में अब तुल पकड़ता जा रहा है पीड़ित परिवार के साथ ही नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक लोग, जनप्रतिनिधि सभी में हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के खिलाफ आक्रोश है जिसको लेकर आज दिनांक 06/05/2024 को रात्रि में सिविल हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के खिलाफ ओर संयम जैन की लापरवाही से मृत्यु पर कुछ बड़े फैसले  सार्वजनिक रूप से लिए जा सकते है।

जिला चिकित्सा अधिकारी ने किया हॉस्पिटल का निरीक्षण

मंगलवार की दोपहर मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी राजेश गुप्ता ने सुसनेर सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया इस पूरे मामले में जिला स्तर पर जांच समिति बना दी गई है उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी कर्मचारी या डॉक्टर द्वारा लापरवाही जांच में पाई जाने पर सख्त कार्यवाही होगी। 

अब देखना होगा आगे इस मामले से सिस्टम सही होगा या हालात कुछ ऐसे ही बने रहेंगे।

वंदे भारत से संवाददाता दीपक राठौर की रिपोर्ट,,

7415389901

Show More

DEEPAK Rathore

हमारी खबर आपका विश्वास
Back to top button
error: Content is protected !!