A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

घरेलू विवाद में बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर,गोण्डा रेफर

घरेलू विवाद में बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर,गोण्डा रेफर

कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय कोतवाली के भंभुआ चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहाँ के ग्राम पंचायत बुढ़वलिया में बेटे ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, मयंक वर्मा और उनके पिता मनोज वर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मयंक ने अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में मनोज वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भभुआं चौकी प्रभारी अंकित सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल मनोज वर्मा को तत्काल एंबुलेंस के जरिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोण्डा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मनोज की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी मयंक वर्मा के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को इस घटना का कारण बताया जा रहा है,हालांकि विवाद का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की तह तक जाने के लिए गहन जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

✍️रिपोर्ट: सौरभ मौर्य 

संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

उत्तर प्रदेश महामंत्री भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद

📞संपर्क: 9671439057

Back to top button
error: Content is protected !!