A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत की एयर स्ट्राइक से कांपा पूरा पाकिस्तान… जैश, लश्कर और हिजबुल के आतंकी अड्डे तबाह

आनंद यादव बैरसिया 7389982336

ऑपरेशन सिंदूर

 

भारत की एयर स्ट्राइक से कांपा पूरा पाकिस्तान… जैश, लश्कर और हिजबुल के आतंकी अड्डे तबाह

 

पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद कार्रवाई

 

भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की

 

9 आतंकी ठिकानों पर हमला

IMG 20250507 WA0025

जेश लश्कर के हेड क्वार्टर तबाह प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत ने 24 मिसाइलें दागी, करीब 30 आतंकियों को मार गिराया

 

ऑपरेशन सिंदूर’ पर पीएम मोदी ने पूरी रात नजर बनाए रखी

ANI के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नजर रखी। भारतीय सेना ने बुधवार की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (Pok) में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। यह हमला भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई हाल ही में हुए बर्बर पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया और पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी शिविरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!