A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*जम्मू-कश्मीर में LoC पर सेना का जवान बलिदान,आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे एम. मुरली नाइक*

*जम्मू-कश्मीर में LoC पर सेना का जवान बलिदान,आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे एम. मुरली नाइक*

           प्रेस विज्ञप्ति 
    श्री सत्य साई जिला, आंध्रप्रदेश

जम्मू-कश्मीर में LoC पर सेना का जवान बलिदान,आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे एम. मुरली नाइक

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना के जवान एम. मुरली नाइक आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हो गए। वह आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के रहने वाले थे।

शहीद जवान मुरली नाइक ने महाराष्ट्र में ली थी ट्रेनिंग, सेना की वर्दी पहनना था लक्ष्य, पिता का छलका दर्द_
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष को दौरान जारी सीमा पार फायरिंग में जवान एम मुरली नायक शहीद हो गए. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक शोक संदेश में यह घोषणा की. वहीं, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने घटना पर दुख जताया.

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में श्री सत्य साईं जिले के पेनुकोंडा विधानसभा क्षेत्र के गोरंटला मंडल के मुरली नायक नामक सैनिक की मृत्यु की खबर सुनकर दुख हुआ. शहीद मुरली नायक को श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

वहीं, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने कहा, “मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि श्री सत्य साईं जिले के गोरंटला मंडल के गद्दामथंडा पंचायत के कल्ली थांडा गांव के सेना के जवान एम. मुरली नाइक जम्मू-कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हो गए.”

 सेवा के लिए सेना में शामिल होना था लक्ष्य

उन्होंने बताया की मुरली कश्मीर में तैनात थे. उसने हमसे यह बात छिपाई थी. उसने हमें बताया था कि वह पंजाब में तैनात है. उसने हमसे यह जानकारी छिपाई क्योंकि उसे लगा कि हम उसको लेकर चिंतित होंगे. मुरली हमारा इकलौता बेटा था. वह केवल 23 साल का था! हमारा दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. उसका लक्ष्य देश की सेवा के लिए सेना में शामिल होना था. वह मेरे विरोध के बावजूद सेना में शामिल हुआ. वह कम से कम एक साल तक सेना की वर्दी पहनना चाहता था.

श्रीराम नायक ने कहा, “उसने अपनी जिद पूरी की. कल सुबह 8 बजे उसने हमसे वीडियो कॉल पर बात की. उसने हमसे पूछा कि हम कैसे हैं. उसने कहा कि मैं आज पूरा दिन आराम करूंगा. लेकिन मुझे इतनी बुरी खबर मिली. मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा.” उन्होंने बताया कि मुरली को दिसंबर 2022 में सेना में भर्ती किया गया था. उसने नासिक के देवलाली में सैन्य प्रशिक्षण लिया था.

 Vande Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat 
no.201,Harmony emporise Payal - 
pallavi society new  Manish Nagar- 
Somalwada-440015
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!