
प्रेस विज्ञप्ति
महासमुंद जिला, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)
मो. 98271-50001
जिला- कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद(छ.ग.)
मो.9009087379
अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के अपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध 22 मई से किसान,महिला किसान,छात्र भोरिंग से मशाल जुलूस निकालकर करेंगे शंखनाद- किसान मोर्चा
(अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट,पावर प्लांट,फेरो एलायंस प्लांट का अवैधानिक निर्माण के विरुद्ध गांव – गांव हो रहे हैं संगठित)
महासमुंद 9 मई 2025। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट, पावर प्लांट,फेरो एलायंस, सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में,विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान आंदोलन का विस्तार जन समर्थन से करने मशाल जुलूस पदयात्रा के साथ मुख्यमंत्री का जिले आगमन पर लोकतांत्रिक विरोध का कार्ययोजना के लिए 09 मई 2025 को दोपहर 03 बजे से खैरझिटी श्रीराम जानकी मंदिर में जुटें किसान। जिसके के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनिल दुबे उपस्थित थे।अध्यक्षता प्रसिद्ध रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू ने किया।विशेष अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के संस्थापक राज्य आंदोलनकारी दाऊ जी पी चंद्राकर, प्रदेश किसान नेता वेगेन्द्र सोनवेर, छन्नूलाल साहू उपस्थित थे।बैठक में राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा भारत के फौज में किसान पुत्र हैं। पाकिस्तान मुर्दाबाद भारत के सैनिक जिंदाबाद। सभी ने एक स्वर से भारत के वीर सैनिकों के शौर्यगाथा का हुआ जय जयकार,भ्रष्ट अधिकारी और पाकिस्तान के विरोध ने लगाए नारे।निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा कर किया गया (1) अवैध पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट, पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है आपराधिक गतिविधि को बंद कराने।(2) माननीय उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत, शासकीय भूमि,काबिल कास्त भूमि, नेशनल हाईवे की भूमि,किसानों की भूमि खाली करना होगा।(3) अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण से खेती बाड़ी घर मकान दुकान स्कूल अस्पताल मानव जीवन पशु जीवन पर राज्य सरकार कार्यवाही कर करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कारखाना को कराए बंद। इस पर ग्राम पंचायतें भी प्रस्ताव पास करें।(4) कानूनन अवैध करणी कृपा उद्योग को बंद कराने।(5) 28 फरवरी किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर ट्रैक्टर जप्ती किसानों की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने।उपरोक्त सभी बिंदुओं पर चर्चा कर आंदोलन का गांव – गांव विस्तार करते हुए 22 मई को भोरिंग से रैली मशाल जुलूस निकालकर करेंगे शंखनाद।समस्त बिन्दुओं पर विधायक महासमुंद को 13 मई को सौंपेंगे ज्ञापन और 15 दिन में कार्यवाही कर लिखित जानकारी देने का करेंगे निवेदन। 19 मई को पुनः जुटेंगे किसान विधायक के विरुद्ध बनेगी रणनीति।आज के बैठक में प्रमुख रूप से अनिल दुबे,दाऊ जी.पी. चंद्राकर,वेगेन्द्र सोनवेर,छन्नूलाल साहू, नंदकुमार साहू,बृजबिहारी साहू, अशोक कश्यप,हेमसागर पटेल,दशरथ सिन्हा,लीलाधर पटेल,कुमार बरिहा, दीपकदास मानिकपुरी,नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,शत्रुघ्न बैरागी, बल्ला सिन्हा,सुकालू सतनामी, पंचराम भास्कर,बैशाखू सिन्हा, सुखलाल पटेल,निखिल साहू,बंशीराम यादव,बेनीराम पटेल,नरेश धीवर,इंदल पटेल,श्रीमती राधा बाई सिन्हा, श्यामबाई ध्रुव,टुकेश्वरी ध्रुव,रमशिला पटेल,ख़ेमिन साहू,ठगन सिन्हा,शांति सिन्हा,जमुना यदु,रामबाई ध्रुव सहित भारी संख्या में किसान, महिला किसान उपस्थित थे।
अशोक कश्यप
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar-
Somalwada-440015