A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

पंजाब राजस्थान में रद्द किए गए ट्रेनों को फिर से शुरू की गई

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते हुए तनाव के बीच शनिवार 10 मई को सीजफायर की घोषणा हुई। इसके बाद से रविवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात फिर से सामान्य की जानकारी है। पाकिस्तान हमले के भय से सीमावर्ती क्षेत्रों से लगे हुए गांवों मे अपने घरों को छोड़कर जाने वाले लोग फिर से गांव मे वापस लौटने लगे हैं। जानकारी अनुसार बाजार भी खोल दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान में रद्द की गई 27 ट्रेनों को फिर से शुरू किया गया है। रेलवे द्वारा सीजफायर से पहले ट्रेनों को रद्द किया गया था। जानकारी अनुसार अब सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समयानुसार अपने गंतव्य के लिए चलेंगी। जानकारी अनुसार पंजाब के अमृतसर मे भी अलर्ट समाप्त कर दिया गया। जानकारी अनुसार फिरोजपुर मे आठ ट्रेनों को फिर से पहले की तरह सामान्य रूप से चलाने के आदेश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान पंजाब सहित नौ राज्यों में 32 एयरपोर्टस अभी भी बंद रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार इन्हें अभी कुछ समय तक बंद ही रखा जायेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!