
जनपत मिर्जापुर थाना विन्ध्याचल अन्तर्गत अरगजा पाण्डेयपुर पहाड़ी पर सगे साढू की गैर इरादतन हत्या की घटना सेसम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद
दिनांक: 02.05.2025 को समय करीब 20.00 बजे थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अरगजा पाण्डेयपुर पहाड़ी पर दो सगे साढू सुभाष मुसहर तथा राजीव मुसहर के बीच किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा हो गया। इस दौरान सुभाष मुसहर द्वारा पत्थर उठाकर राजू मुसहर के सिर पर प्रहार कर दिया गया था। सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल राजू को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा राजू को मृत घोषित कर दिया गया। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी। थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर वादिनी सरोजा पत्नी राजू मुसहर निवासिनी तुलसी मेहर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर की प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-135/2025 धारा 105 बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर-नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 11.05.2025 को विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर देवरहवा बाबा तिराहा के पास से घटना से सम्बन्धित अभियुक्त सुभाष मुसहर पुत्र पन्नालाल मुसहर निवासी महुआरी कलां थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुभाष मुसहर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर बरामद किया गया। थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा०न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त = सुभाष मुसहर पुत्र पन्नालाल मुसहर निवासी महुआरी कलां थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-28 वर्ष ।
विवरण बरामदगी – घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल पत्थर।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0स0-135/2025 धारा 105 बीएनएस थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय – देवरहवा बाबा तिराहा के पास से, आज दिनांकः 11.05.2025 को समय 05.30 बजे।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम -उप-निरीक्षक अमित कुमार थानाध्यक्ष विन्ध्याचल, मीरजापुर।उप-निरीक्षक अखिलेश सिंह यादव थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर।आरक्षी मंजय सिंह व अमित कुमार थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर।