A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिक्री कर चुके जमीन को पुनः बिक्री कर पांच लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जिला ब्यूरो चीफ सुखदेव आजाद
जिला जांजगीर चांपा पामगढ़
गोंविंद प्रसाद शर्मा निवासी भिलौनी थाना पामगढ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके गांव का आरोपी परमेश साहू द्वारा अपने खेत जमीन को दिनांक 14/02/24 को दुसरे के नाम पर बिक्री कर रजिस्ट्री कराने के बाद उसी जमीन को दिनांक 22/02/2024 को पून: बिक्री का सौदा कर 500000/- (पांच लाख रूपये) प्राप्त कर धोखाधडी किया गया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 206/2025 धारा 420 भादवि. कायम कर विवेचना मे लिया गया।
मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी परमेश साहू निवासी भिलौनी थाना पामगढ़ को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर प्रार्थी से धोखाधड़ी करने के नियत से पूर्व मे बेचे गये जमीन का पुनः सौदा कर प्रार्थी से 5,00,000/₹ लेना बताए जाने से आरोपी को विधीवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.05.25 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. रामदुलार साहू, आर. यशवंत पाटले, म.आर. सवीता पटेल एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!