A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

जालौन: एट थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,2 अन्तर्रजनपदीय अभियुक्तों को चोरी की 7 बकरियां 1 पिकअप एवं अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

जालौन: एट थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 अन्तर्रजनपदीय अभियुक्तों को चोरी की 7 बकरियां 1 पिकअप एवं अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट-इमरान अली
स्थान-कोंच, जालौन

कोंच (जालौन) कोंच सर्किल के एट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है एसओजी एवं एट थाना पुलिस ने दो अंतर्रजनपदीय अभियुक्तों को चोरी की 7 अदद बकरियां तथा एक पिकअप एवं अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 11 मई को एसओजी एवं एट थाना पुलिस अपराध FB IMG 1746972762222 1रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कोटरा मोड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से चोरी की गई 7 अदद बकरे/बकरियां एक पिकअप एवं अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग सड़क किनारे चरवाहों की बकरे/बकरियों चोरी करते हैं तथा पिकअप में डालकर भाग जाते थे और उन्हें बेचकर जो पैसा मिलता था उसे हम अपनी जरूरतों में खर्च कर देते थे। पकड़े गए अभियुक्त अरमान कुरैशी पुत्र असगर निवासी तालपुरा थाना कोतवाली जनपद झांसी सुनील चौधरी पुत्र स्व० शिवदयाल नारायन बाग चौराहा के पास थाना नवाबाद जनपद झांसी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!