A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनमध्यप्रदेश

डॉ मोहन सोनी द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं विधि पर प्रेरणादायी व्याख्यान

खरगोन वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

डॉ. मोहन सोनी द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं विधि पर प्रेरणादायी व्याख्यान

 

📝   खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

प्रतिष्ठित सूचना प्रौद्योगिकी एवं विधि विशेषज्ञ डॉ. मोहन सोनी प्राचार्य सेवा सदन लॉ कॉलेज बुरहानपुर ने 13 मई को शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में सूचना प्रौद्योगिकी एवं विधि पर एक प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस व्याख्यान में उन्होंने आधुनिक युग में सूचना प्रौद्योगिकी एवं विधि की भूमिका, इसके विविध आयाम, तथा डिजिटल परिवर्तन में इसकी महत्ता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

 

 डॉ. सोनी ने व्याख्यान में बताया कि आज के डिजिटल युग में सूचना प्रौद्योगिकी एवं विधि ने जहाँ जीवन को सरल बनाया है, वहीं इससे जुड़ी विधिक चुनौतियाँ भी बढ़ी हैं। उन्होंने साइबर अपराध, डेटा संरक्षण, डिजिटल साक्ष्य, तथा सूचना के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि कानून के छात्रों और पेशेवरों को इन उभरते क्षेत्रों में अद्यतन रहना आवश्यक है।

 

1747143073597 प्रो. चन्द्रभान त्रिवेदी ने तकनीकी विकास के साथ विधि के अनुकूलन की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कई प्रासंगिक उदाहरण दिए और वर्तमान कानूनी परिप्रेक्ष्य में सूचना प्रौद्योगिकी एवं विधि अधिनियम, 2000 की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुश्री तृप्ति जायसवाल, डॉ. दिग्विजय सिंह मण्डलोई, डॉ. विपिन सोनी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री निशांत दुबे ने किया। व्याख्यान के पश्चात प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में संस्था की ओर से डॉ. मोहन सोनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सुश्री तृप्ति जायसवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!