मण्डलेश्वर जेल में स्वास्थ्य एवं विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री प्रीति जैन द्वारा 13 मई को उप जेल मण्डलेश्वर पर स्वास्थ्य शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव एवं डॉ बीएल लछेटा द्वारा बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पैरामेडिकल टीम नें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेसर, लीवर, किडनी एवं सिकल सेल की जॉच की गई। न्यायाधीश सुश्री प्रीति जैन द्वारा उप जेल मण्डलेश्वर में स्वास्थ्य शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम से बंदियों के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गई एवं उनको दी जा रही दवाईयों की जानकारी ली गई।
इस दौरान न्यायाधीश द्वारा जेल में बंदियों के विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। उन्होंने बंदियों से उनके अधिवक्ता है अथवा नहीं है के संबंध में पूछा तथा यह भी बताया कि ऐसे बंदी जिनके अधिवक्ता नहीं है वह विधिक सहायता के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है। उनके द्वारा सजायाफ्ता बंदियों से चर्चा करते हुए उनकी अपीलों के संबंध में जानकारी ली गई तथा नोट की गई। उन्होने बंदियों को बताया कि वह चाहे तो विधिक सहायता के माध्यम से भी हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते है। शिविर में श्रीमती श्वेता मीणा, उप जेल अधीक्षक, सुश्री निशा कौशल, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल, कु. गौरी मालवीया, इंटर्नशीप स्टूडेंट, जेल स्टॉफ एवं बंदीगण उपस्थित रहें।
हरदोई में नौकरों ने मलिक को नशीला पदार्थ खिलाकर की करोड़ों की चोरी, एक करोड़ 29 लाख बरामद 14 गिरफ्तार
07/08/2026
BTOA चुनाव: सत्ता परिवर्तन की लहर
07/08/2026
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वी जयंती वर्ष के अवसर पर पटना से पवित्र कलश खीरू धर्मशाला मानपुर गया पहुंचा l
07/08/2026
हरदोई में सीएनजी भरवाने आए युवकों पर केस, दर्ज CCTV में कैद हुई घटना
07/08/2026
नैतिक मानवीय राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका:- के के डोंगरे
07/08/2026
हाथरस: रामपुर में किशोरी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, मृतका के मामा ने लगाए गंभीर आरोप
07/08/2026
छत्तीसगढ़ में 5 आईएएस अधिकारीयों की नई पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
07/08/2026
लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन पर लगी लगाम
07/08/2026
कतरास के छाताबाद में भीषण भू: धसान दर्जनों घर मलबे में तब्दील 8 ग्रामीण घायल
07/08/2026
बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जिसका समय पर निदान और उपचार करना बहुत महत्वपूर्ण है। हमें बहुत प्रभावी ढंग से यह समझाता है कि बालों के झड़ने के पीछे वात और पित्त दोष का असंतुलन तथा रक्त धातु की कमी जैसे आंतरिक कारण होते हैं। इसमें दिए गए सुझाव संतुलित आहार, तनाव नियंत्रण और समय पर उपचार हमें इस समस्या से निपटने के लिए एक सही दिशा प्रदान करते हैं। बालों का स्वास्थ्य हमारे समग्र स्वास्थ्य का ही एक हिस्सा है, इसलिए इसे नज़रअंदाज़ न करें। अपने दोषों को समझें, सही जीवनशैली अपनाएँ और अपने बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाएँ।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!