A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

डुप्लीकेट वोटर कार्ड नंबर का मुद्दा सुलझा निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए पहचान पत्र

शिवानी जैन की रिपोर्ट

डुप्लीकेट वोटर कार्ड नंबर का मुद्दा सुलझा निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए पहचान पत्रScreenshot 2024 0418 160650 2 3

 

निर्वाचन आयोग ने समान नंबर वाले मतदाता

पहचान-पत्रों के मुद्दे का समाधान निकाल लिया

है। साथ ही ऐसे कार्ड धारकों को नए नंबर वाले

नए मतदाता पहचान-पत्र जारी किए गए हैं।

 

सूत्रों ने बताया कि समान मतदाता

फोटो पहचान पत्र या ईपीआईसी संख्या के

मामले ‘बेहद कम’ थे, जो चार मतदान केंद्रों में

औसतन करीब एक हैं। क्षेत्र स्तरीय सत्यापन

के दौरान पाया गया कि समान ईपीआईसी

संख्या वाले लोग अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों

और अलग-अलग मतदान केंद्रों के वास्तविक

मतदाता थे। तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों

के मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों के बीच,

निर्वाचन आयोग ने मार्च में कहा था कि वह

अगले तीन महीनों में ‘दशकों पुराने’ मामले का

समाधान करेगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय

से लंबित इस मुद्दे के समाधान के लिए, सभी 36

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन

अधिकारियों और पूरे देश के सभी 4,123

विधानसभा क्षेत्रों के सभी 10.50 लाख मतदान

केंद्रों के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के 99

करोड़ से अधिक मतदाताओं के संपूर्ण चुनावी

डाटाबेस की पड़ताल की गई। औसतन प्रत्येक

मतदान केंद्र पर लगभग 1,000 मतदाता होते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!