A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending

अब 23 सितंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

शिवानी जैन की रिपोर्ट

अब 23 सितंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवसScreenshot 2024 0418 160650 2 3

 

अब 23 सितंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले धनतेरस के दिन आयुर्वेद दिवस मनाया जाता था। आयुष मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार ने अधिसूचना के माध्यम से इस बदलाव को मंजूरी दी गई है। आयुर्वेद भारत की पांच हजार साल पुरानी चिकित्सा प्रणाली है, जो प्राचीन ज्ञान और सतत जीवनशैली पर आधारित है।

मंत्रालय ने कहा, धनतेरस कार्तिक माह में मनाया जाता है। हर साल धनतेरस की तारीख बदलने के कारण आयुर्वेद दिवस के आयोजन में होने वाली दिक्कतों के कारण 23 सितंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। 23 सितंबर को दिन और रात लगभग बराबर होते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!