A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अलीगढ़: खैर तहसील में खनन माफियाओं का आतंक, किसान की डंपर से कुचलकर मौत

जिला संवाददाता

अलीगढ़: खैर तहसील में खनन माफियाओं का आतंक, किसान की डंपर से कुचलकर मौतScreenshot 2024 0418 160650 2 3

 

अलीगढ़ के खैर तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का आतंक जारी है। खैर क्षेत्र के एक गांव पला में मिट्टी खनन कर रहे माफियाओं ने एक किसान को डंपर से कुचल दिया। किसान खेत पर सो रहा था, तभी खनन माफिया भागते हुए डंपर से उसे कुचलकर ले गए। इस हादसे में किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बारे में खनन अधिकारी को मंगलवार को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि खनन अधिकारी उस समय कार्रवाई करते, तो शायद यह हादसा नहीं होता। पुलिस और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खनन माफिया द्वारा कई दिनों से इलाके में अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। यह घटना खैर थाना क्षेत्र से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर गांव पला के पास हुई है, जहां अवैध खनन का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!