उत्तर प्रदेशबस्ती

दबंगों ने 14 वर्षिय नाबालिक अंबिका को मारपीट कर किया खून से लथपथ तोड़ा दिया दांत

✍️अजीत मिश्रा(खोजी)✍️

।। पीड़ित रामनन्द ने पुलिस अधिक्षक को लिखित पत्र देकर की न्याय की मांग।।

।। तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार हवलदार शुक्ला ने पीड़ित की गाडी में मारा जोरदार टक्कर।।

।। गाड़ी की टक्कर से पीड़ित व उसकी पुत्री हुई जख्मी आधा दर्जन लोगो से पिटवाया।।

।। दबंगों ने दलित 14 वर्षिय नाबालिक अंबिका को मारपीट कर किया खून से लथपथ तोड़ा दिया दांत।।

।। जमौलिया पाण्डेय पराग डेयरी के पास बाप बेटी को बुरी तरह मारने पीटने का जुड़ा मामला।।

बस्ती(यूपी) ।। थाना परसरामपुर पुलिस मन बढ़ो पर अंकुश लगाने में फेल साबित हो रही है । आए दिन क्षेत्र में चोरी मारपीट जैसी घटनाए होती रहती है । हर मध्यम वर्ग का आदमी डरा सहमा सा रहता है बाहुबली गरीब दुखिया को हमेशा सताते रहते है और वहां की पुलिस जी हुजुरी करती हुई आगे पीछे दुम हिलाती रहती है । 

           ताजा मामला गोरया निवासी दलित रामनंद का आया है पीड़ित रामनन्द अपने लिखित शिकायती पत्र में कहा कि मै पुत्री संग ससुराल अरजानीपुर से घर वापस लौट रहा था । रास्ते में जमौलिया पाण्डेय पराग डेयरी के पास अनिंयत्रित मोटर साइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया । अनियंत्रित बाइक पर तीन लोग बैठे थे तथा बाइक तेज रफ्तार में हवलदार शुक्ला चला रहे थे ।टक्कर लगने पर दोनों गाड़ियां सड़क पर गिर गई और हवलदार शुक्ला के साथ बैठे लोगों को चोट भी लगी ।चोट देखकर हवलदार ने फोन के माध्यम से आधा दर्जन लोगों को बुला लिया और पीड़ित को मां बहन की गाली देते हुए पिटाई कर दी । पिटाई के दौरान पीड़ित रामनंद की 14 वर्षीय अंबिका के आगे का दांत टूट गया ।घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचा पीड़ित को पूरा दिन थाने पर बैठाए रखा गया और उल्टे पुलिस ने 151 का चालान कर दिया गया ।

      पीड़ित परसरामपुर पुलिस व्यवहार से आहत हो कर पुलिस अधीक्षक को लिखित पत्र देकर आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई है । पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ता को आश्वास्त किया कि मामला संज्ञान में आया है करवाई की जाएगी ।बड़ा सवाल यह है कि जब सभी मामलो का निस्तारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होकर गुजरने पर होगा ।और परसरामपुर सिपाही/थाना अध्यक्ष द्वारा मामले का निस्तारण ससमय नहीं किया जा सकता है तो स्थानीय थाने का क्या काम हैं ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!