
झारखंड/गोड्डा :
समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान सड़क निर्माण विभाग द्वारा जिले में संचालित सभी योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत हंसडीहा से महागामा एनएच-133 परियोजना से संबद्ध रोड निर्माण कार्य पूर्ण करने, सभी हितबद्ध रैयतों को मुआबजा भुगतान की दिशा मे शीध्र कार्रवाई करने ,सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन करने तथा एन एच-133 एवं रेलवे लाइन के निर्माण हेतु संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मौके पर जिला भू -अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल सहित भू -अर्जन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।














