?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

दिनांक: 20.05.2025

*थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा भटकी हुई बच्ची को सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द

IMG 20250520 WA0553आज दिनांक 20.05.2025 को एक 10 वर्षीय बच्ची, निवासी: मेहिया, थाना मोहिवन, जनपद छपरा, बिहार, भटककर कस्बा कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर में आ गई थी। थाना कप्तानगंज पुलिस के उपनिरीक्षक सौरभ द्विवेदी एवं महिला कांस्टेबल निशा गोंड द्वारा बच्ची को थाने लाया गया।

पुलिस ने बच्ची से उसका नाम-पता पूछकर उसके परिजनों को सूचित किया। सूचना पर बच्ची के परिजन थाना कप्तानगंज पहुंचे और अपनी बच्ची को सकुशल पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने जनपद कुशीनगर पुलिस की सराहना की। थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा बच्ची को उसके परिजनों के साथ सकुशल उनके घर रवाना किया गया।

 

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!