उत्तर प्रदेशबस्ती

हर्रैया का सौ शैय्या का महिला अस्पताल अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आंसू

✍️अजीत मिश्रा (खोजी) ✍️ 

।।बस्ती।।

।। हर्रैया का सौ शैय्या का महिला अस्पताल अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आंसू।।

बस्ती जिले के हर्रैया का महिला अस्पताल स्टाफ नर्स और आया के हवाले। अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर नहीं रहती महिला डॉक्टर और फार्मासिस्ट।

जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की मंशा पर पानी फेर रहे जिम्मेदार । डॉ शिबा खान की बताई जा रही ड्यूटी मगर अस्पताल पर नहीं मौजूद। लोगों की बातों को माने तो डाक्टर शिबा खान का रात्रि निवास होता है बस्ती।

फार्मासिस्ट तो घर बैठे उठा रहे वेतन रात में खोजने से नहीं मिले फार्मासिस्ट।अधीक्षक डॉ सुषमा जायसवाल भी अस्पताल परिसर में नहीं करती निवास।आवास तो एलाट है मगर अधिकतर नहीं करते अस्पताल परिसर में निवास।

सूत्रों की मानें डॉ अनीता वर्मा, डॉ रंजू कनौजिया, डॉ शिबा खान की तैनाती।

हर्रैया अस्पताल कभी कभार ही आ रहे परमानेंट तैनाती वाले डॉक्टर । डॉ एमके चौधरी, डॉ क्षेत्रपाल, डॉ दीपक शुक्ला, डॉ अजय पटेल की तैनाती। लोगों की माने कई डाक्टरों तो चलाते हैं अपना अपना निजी अस्पताल।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!