A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की ओर बढ़ रहे कदम – विधायक लारिया

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका परिषद कर्रापुर में 88.94 लाख रू.के विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमि पूजन किये। उन्होंने मेन रोड से नगर परिषद कार्यालय तक दोनों ओर आरसीसी नाली निर्माण कार्य, लागत 82.3 लाख रु. एवं वार्ड क्र.-10, नेमा जी के मकान के पास, सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य,लागत 6.81 लाख रु.के भूमिपूजन विधिवत पूजा अर्चना कर संपन्न किये। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि नगर पालिका परिषद कर्रापुर की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में कदम बढ़ रहे है। विश्व पर्यावरण दिवस का दिन कर्रापुर के लिए यादगार रहेगा जब नगर की सुंदरता एवं व्यवस्थितकरण के लिए बड़ी राशि से आरसीसी नाली निर्माण के कार्य संपन्न हो रहे है। निर्माण से नगर की सुंदरता बढ़ेगी, साथ ही जलभराव की समस्या का भी निदान होगा। नगर के संपूर्ण विकास के लिए सतत् प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, नपा अध्यक्ष, पाषर्दगण, जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,सीएमओ कर्रापुर सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।IMG 20250605 201247

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!