A2Z सभी खबर सभी जिले की

एसपी महराजगंज ने कानून व्यवस्था को चुस्त -दुरुस्त बनाये रखने हेतु कुछ उपनिरीक्षक/निरीक्षको के किये तबादले

महराजगंज।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

महराजगंज।10जून 2025 ।आज महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीणा ने कानून व्यवस्था को चुस्त – दुरुस्त करने हेतु कुछ उपनिरीक्षकों /निरीक्षको का तबादला किया आपको बता दें कि महराजगंज में सोमेन्द्र मीणा जी के निर्देशन में कानून व्यवस्था हर जगह चुस्त – दुरुस्त है इसी क्रम में आज उन्होंने कुछ उपनिरीक्षकों/ निरीक्षको के तबादले किए हैं जिनमें उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता को सिन्दुरिया से पुलिस लाइन व अखिलेश कुमार सिंह को थाना प्रभारी कोठीभार से पुलिस लाइन भेजा गया है तथा महेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सिन्दुरिया निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक पुरन्दरपुर से प्रभारी निरीक्षक कोठीभार निरीक्षक मनोज कुमार राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक पुरन्दरपुर बनाया गया है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!