अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अभाविप ने कराया योगाभ्यास, भारत के गौरव व पतंजलि के योगदान को किया स्मरण
परसपुर (गोंडा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, परसपुर नगर इकाई द्वारा 21 जून 2025 को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाकवि तुलसीदास पी.जी. कॉलेज परसपुर के खेल परिसर में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग का सामूहिक अभ्यास किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. बीना सिंह, प्रशासक डॉ. सीमा तिवारी, विद्यार्थी परिषद के गोंडा विभाग संयोजक आदर्श तिवारी आज़ाद, डॉ. हरेंद्र यादव एवं प्रो. नरेंद्र कुमार मिश्र द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। योग प्रशिक्षण सत्र का संचालन योग प्रशिक्षकों अभिषेक रस्तोगी और शिवकुमार सिंह ने किया, जिन्होंने उपस्थितजनों को ताड़ासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, शवासन, प्राणायाम व सूर्य नमस्कार जैसे महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास कराते हुए उनके लाभों से भी अवगत कराया। योगाभ्यास के दौरान सभी ने तन-मन से जुड़कर योग की गहराई को अनुभव किया। इस अवसर पर अभाविप विभाग संयोजक आदर्श तिवारी आज़ाद ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज संपूर्ण विश्व में भारत के गौरव का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि योग के सूत्र रचने वाले महर्षि पतंजलि का जन्म गोंडा जिले के कोंडर गांव में हुआ था, जो इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक, आत्मिक और नैतिक उन्नति का माध्यम है, जो विश्व बंधुत्व और शांति का संदेश देता है। उन्होंने यह भी कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सभी इकाइयां योग दिवस को समर्पित भाव से मना रही हैं और छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में प्रेरित कर रही हैं। कार्यक्रम में के.पी. सिंह, धर्मपाल विश्वकर्मा, विजय प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, नगर मंत्री शिवम मिश्रा, आशीष शुक्ला, रश्मि सिंह, राजाराम, शुभम, मयंक, दयाशंकर कौशल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण व स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।
फर्जी प्लॉट फाइल बनाकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार नयापुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पहचान के जरिए जमीन बेचने का आरोप कोटा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयापुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पहचान के जरिए प्लॉट की फर्जी फाइल तैयार कर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार परिवादी धीरज चंद, निवासी भैरूपाड़ा, अंता, जिला बारां ने नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मुल्जिम ने नाम बदलकर किसी अन्य व्यक्ति के भूखंड की फाइल में अपना फोटो लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद स्वयं को भूखंड के वास्तविक मालिक के नाम से प्रस्तुत करते हुए फर्जी फाइल के आधार पर परिवादी को उक्त प्लॉट 20 लाख रुपये में बेचकर धोखाधड़ी की गई। मामले में थाना नयापुरा पर प्रकरण संख्या 328/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने लोकेन्द्र सिंह राजावत उर्फ सिन्टू, अकलेश नागर और रफत अहमद खान को पूर्व में गिरफ्तार किया था। जांच में मनोज कुमार प्रजापत के खिलाफ भी अपराध प्रमाणित पाए जाने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। थाना स्तर पर गठित टीम ने तकनीकी एवं आसूचना तंत्र की मदद से उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से प्रकरण के संबंध में आगे अनुसंधान कर रही है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस के अनुसार मनोज कुमार प्रजापत पुत्र रामगोपाल, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, किशोरपुरा, कोटा, हाल निवासी ईश्वर नगर थाना क्षेत्र, शोरायपाटन, जिला बूंदी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम की भूमिका कार्रवाई थाना नयापुरा के थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सहायक उप निरीक्षक नारायण लाल, कांस्टेबल रामकिशोर और कांस्टेबल राहुल शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम, आईपीएस के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई इस कार्रवाई को फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन संबंधी धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।फर्जी प्लॉट फाइल बनाकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार नयापुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पहचान के जरिए जमीन बेचने का आरोप कोटा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयापुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पहचान के जरिए प्लॉट की फर्जी फाइल तैयार कर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार परिवादी धीरज चंद, निवासी भैरूपाड़ा, अंता, जिला बारां ने नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मुल्जिम ने नाम बदलकर किसी अन्य व्यक्ति के भूखंड की फाइल में अपना फोटो लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद स्वयं को भूखंड के वास्तविक मालिक के नाम से प्रस्तुत करते हुए फर्जी फाइल के आधार पर परिवादी को उक्त प्लॉट 20 लाख रुपये में बेचकर धोखाधड़ी की गई। मामले में थाना नयापुरा पर प्रकरण संख्या 328/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने लोकेन्द्र सिंह राजावत उर्फ सिन्टू, अकलेश नागर और रफत अहमद खान को पूर्व में गिरफ्तार किया था। जांच में मनोज कुमार प्रजापत के खिलाफ भी अपराध प्रमाणित पाए जाने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। थाना स्तर पर गठित टीम ने तकनीकी एवं आसूचना तंत्र की मदद से उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से प्रकरण के संबंध में आगे अनुसंधान कर रही है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस के अनुसार मनोज कुमार प्रजापत पुत्र रामगोपाल, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, किशोरपुरा, कोटा, हाल निवासी ईश्वर नगर थाना क्षेत्र, शोरायपाटन, जिला बूंदी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम की भूमिका कार्रवाई थाना नयापुरा के थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सहायक उप निरीक्षक नारायण लाल, कांस्टेबल रामकिशोर और कांस्टेबल राहुल शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम, आईपीएस के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई इस कार्रवाई को फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन संबंधी धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
27/08/2026
(no title)
27/08/2026
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने आदिवासी हाॅस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए 30 साल की आयु सीमा खत्म कर दी है।
27/08/2026
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस कार्यालय में गूंजा रक्षाबंधन का स्नेह, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी
27/08/2026
दुग्ध समिति बरखेडा की वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन,240 सदस्यों को बांटा 2 लाख 83 हजार का लाभांश एक वर्ष मे 60 सदस्य बढाये,10 लाख से अधिक का दुग्ध भी किया संग्रहीत
27/08/2026
महाराज नरहरि की भव्य शोभायात्रा
27/08/2026
(no title)
27/08/2026
किया है। इस प्र आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार परिवादी धीरज चंद, निवासी भैरूपाड़ा, अंता, जिला बारां ने नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मुल्जिम ने नाम बदलकर किसी अन्य व्यक्ति के भूखंड की फाइल में अपना फोटो लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद स्वयं को भूखंड के वास्तविक मालिक के नाम से प्रस्तुत करते हुए फर्जी फाइल के आधार पर परिवादी को उक्त प्लॉट 20 लाख रुपये में बेचकर धोखाधड़ी की गई। मामले में थाना नयापुरा पर प्रकरण संख्या 328/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान पु।
27/08/2026
पुलिस जिला नवगछिया मे बाढ़ का तांडव जारी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!