छत्तीसगढ़कोरिया

*गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन एवं आमसभा 25 जून को*

 

 

कोरिया- जिले के ब्लॉक मुख्यालय सोनहत मे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) द्वारा 25 तारीख को चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आगामी 25 जून 2025 को होने वाला प्रदर्शन है या किसी पिछली घटना का जिक्र है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अक्सर विभिन्न मुद्दों पर प्रदर्शन करती रहती है, जिनमें भ्रष्टाचार, भूमि अधिग्रहण, आदिवासी अधिकारों का हनन, और सरकारी योजनाओं का सही से क्रियान्वयन न होना शामिल हैं।

पिछली कुछ रिपोर्टों के अनुसार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप, शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण और फर्जी पट्टों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उनकी मुख्य मांगें अक्सर जल, जंगल, जमीन से जुड़े आदिवासी अधिकारों, बेहतर शासन और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था से संबंधित होती हैं। पिछले कुछ दिनों से फॉरेस्ट विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाओ की कार्यवाही से कई लोग घर से बेघर हो चुके हैं लोगों का कहना है कि गरीब लोगों को घर से बेघर किया जा रहा है हमारे रोजगार भी छीनने का काम विभाग कर रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है । गोंडवाना उनकी आवाज को बुलंद करने का काम भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी करने जा रही है।

 

  • *प्रदर्शन और चार सूत्रीय मांगें क्या हैं।
  • 1 .स्वास्थ सेवाओं में लापरवाही बीएमओ को हटाने की मांग ।
  • 2 .फॉरेस्ट के कर्मचारियों द्वारा आदिवासी नाबालिक लड़के के साथ मारपीट किए गए कर्मचारियों पर अविलंब कार्यवाही।
  • *3 .सीईओ सोनहत के द्वारा अफ़सरशाही तानाशाही पर लगाम लगाने एवं जनपद के बाबू द्वारा आम लोगों से दुर्व्यवहार करना ।
  • 4 . फॉरेस्ट विभाग के द्वारा छोटे मोटे गुमटी ठेले एवं गरीबों की झुग्गी झोपड़ियों को बुल्डोजर की कार्यवाही कर लोगों के घरों को तोड़ना घरों को उजाड़ना सरकार के इस फैसले के खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लोगों के साथ खड़ी है ।

 

इसी तरह कई अन्य मुद्दे भी शामिल हैं। पार्टी के ब्लॉक सचिव जनार्दन गुप्ता ने बताया कि या स्थानीय लोगों की समस्याओं और अन्याय के खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी हमेशा खड़ी है बुधवार 25 जून को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन एवं आमसभा किया जाएगा एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!