?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

UP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में अगले तीन दिनों तक होगी कई जिला वाराणसी चन्दौली झमाझम बरसात, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

UP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में अगले तीन दिनों तक होगी कई जिला वाराणसी चन्दौली झमाझम बरसात, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

UP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में अगले तीन दिनों तक होगी कई जिला वाराणसी चन्दौली झमाझम बरसात, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। मौसम विभाग की मानें तो 29 जून तक यूपी के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।तेज हवाओं, गरज-चमक और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। आइए जानते हैं, किन इलाकों में बारिश का असर ज्यादा रहेगा और कहां मौसम रहेगा सामान्य।

 

इन जिलों में नहीं होगी बारिश

राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भी मानसून की सक्रियता नहीं दिख रही है। अयोध्या, देवरिया, बदायूं, ललितपुर, कानपुर, अकबरपुर, अमरोहा,बुलंदशहर, हरदोई, चंदौली, छिबरामऊ, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हाथरस, कन्नौज, महोबा, पीलीभीत, रामपुर, सीतापुर, टूंडला और उन्नाव जैसे जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। यहां कोई चेतावनी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जिससे यहां के लोगों को गर्मी और उमस झेलनी पड़ सकती है।

 

यहां होगी हल्की से मध्यम बारिश, यलो अलर्ट जारीकुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है और मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें शामिल हैं:

 

मेरठ, वाराणसी, गाजियाबाद, प्रयागराज, नोएडा, कानपुर, मुरादाबाद, भदोही, हमीरपुर और इटावा।

यहां बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना रहेगा।बरेली और लखनऊ में भी 25 जून से 30 जून तक यलो अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि 27 जून को किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई है।

 

यहां 27 जून को ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

कुछ जिलों में बारिश का असर और भी ज्यादा देखने को मिल सकता है।

 

 

अलीगढ़, इटावा, हमीरपुर, मथुरा-वृंदावन और मुजफ्फरनगर में अगले कुछ दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन खास तौर पर 27 जूनगया है, लेकिन खास तौर पर 27 जून को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिसका मतलब है कि यहां भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने और जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

 

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

लखनऊ 36°C 27°C

प्रयागराज 32°C 24°C

मेरठ 32°C 24°C

वाराणसी 33°C 23°Cवाराणसी 33°C 23°C

गाजियाबाद 33°C 23°C

नोएडा 33°C 26°C

मुरादाबाद 37°C 30°C

कानपुर 34°C 25°C

बरेली 29°C 26°C

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

 

मौसम विभाग का कहना है कि 26 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी। अगले 4 दिनों तक मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!