A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

गढ़पहरा धाम में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। क्षेत्र की खुशहाली और प्रगति की कामना के लिए नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया प्रतिवर्ष आषाढ़ माह में प्रसिद्ध गढ़पहराधाम में अनेकांत वर्षों से निशान चढ़ाने, सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी वितरण का आयोजन करते आ रहे है।इसी श्रंखला में विधायक लारिया ने विधायक कार्यालय में बैठक कर गढ़पहराधाम में आगामी 1 जुलाई, तृतीय मंगलवार को हनुमानजी महाराज जी को निशान चढ़ाने, सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी वितरण आयोजन को लेकर तैयारी बैठक की।बैठक में आयोजन में टेंट एवं मंच व्यवस्था, हलुवा प्रसादी एवं पूजन सामग्री व्यवस्था, पेयजल एवं पुलिस व्यवस्था, मैदान एवं स्वच्छता व्यवस्था, सुंदरकांड पाठ व्यवस्था, अखाड़ा व्यवस्था एवं क्षेत्रवासियों को आयोजन में सम्मिलित होने सूचना की जबावदेही के लिए कार्य विभाजन किया। इस बार 151 किलोग्राम हलुआ प्रसादी का भोग चढ़ाया जाऐगा। विधायक लारिया ने क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने की विनम्र अपील की है।Screenshot 20250628 193806

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!