
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानीराय में कंप्यूटर प्रश्न मंच प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानीराय में शनिवार को विद्यालय स्तर पर कंप्यूटर प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें शिशु,बाल एवं किशोर वर्ग के छात्र/छात्राओ ने भाग लिया। प्रत्येक चक्र के पांच प्रश्नों के उत्तर देते हुए तीन चक्र के सभी प्रश्नों के उत्तर देकर शिशु वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा पांच के छात्र/छात्राओ ने प्राप्त किया।वही कक्षा चतुर्थ के छात्र/छात्राओ द्वितीय स्थान और कक्षा तृतीय के छात्र/छात्राओ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।बाल वर्ग में कक्षा अष्टम अ के छात्र/छात्राओ प्रथम स्थान,कक्षा सप्तम द्वितीय स्थान और कक्षा अष्टम अ के छात्र/छात्राओ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।किशोर वर्ग में कक्षा नवंम ब के छात्र/छात्राओ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबसे बेहतर स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता मे शिशु वर्ग से कक्षा पंचम के श्रीकांत कुमार प्रथम,प्रिया कुमारी द्वितीय और रितिका कुमारी तृतीय स्थान पर रही।कक्षा चतुर्थ से आकृति कुमारी प्रथम,आरोही कुमारी द्वितीय और साक्षी कुमारी तृतीय स्थान पर रही।कक्षा तृतीय से अदिति कुमारी प्रथम,साक्षी कुमारी द्वितीय और अमन कुमार तृतीय स्थान पर रहा।बाल वर्ग मे कक्षा अष्टम से रोशनी कुमारी प्रथम, सरस्वती कुमारी द्वितीय और नीलू कुमारी तृतीय स्थान पर रही।कक्षा सप्तम से सुनीता कुमारी प्रथम,सिद्धि कुमारी द्वितीय और वैष्णवी कुमारी तृतीय स्थान पर रही।कक्षा षष्ट से राजनंदनी कुमारी प्रथम,प्रेमा कुमारी द्वितीय और अश्विन राणा तृतीय स्थान पर रहा।किशोर वर्ग मे कक्षा नवम से नंदनी कुमारी प्रथम,सपना कुमारी द्वितीय और अंतरा कुमारी तृतीय स्थान पर रही।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में आचार्य प्रमोद कुमार एवं प्रभात कुमार ने अहम भूमिका निभाई।वही स्कुल के प्रधानाचार्य गणेश महतो ने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।









