
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड 9630286236/9425179527 जिला सीधी की पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में लापता हुई नाबालिग बालिकाओं को सतत प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के चलते सफलतापूर्वक दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा की गई।
▶ पहला मामला – चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन
दिनांक 27.06.2025 को एक परिजन द्वारा चौकी खड्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। आसपास एवं रिश्तेदारों में पता लगाने पर कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी खड्डी सउनि नीरज कुमार साकेत द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा सूचना एकत्रित कर महज 24 घंटों के भीतर बालिका को शहडोल जिले के ब्योहारी से दस्तयाब कर वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
▶ दूसरा मामला – थाना रामपुर नैकिन क्षेत्र
दिनांक 23.06.2025 को थाना रामपुर नैकिन में एक अन्य परिजन ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। गहन पड़ताल व सुराग संकलन करते हुए पुलिस टीम ने सुनियोजित प्रयासों से बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया, जिसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया उपरांत सकुशल परिजनों को सौंपा गया।
👮🏻♂️ टीम की सक्रिय भूमिका
इन दोनों मामलों की सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु तिवारी, उप निरीक्षक मोतीलाल रावत, चौकी प्रभारी खड्डी सउनि नीरज कुमार साकेत, लालमणि बंसल, शत्रुघ्न भारती, आर0 महेंद्र तिवारी, दीपेंद्र सिंह तथा साइबर सेल से आरक्षक कृष्ण मुरारी द्विवेदी की विशेष भूमिका रही।









