A2Z सभी खबर सभी जिले की

5 सूत्री मांग को लेकर बिलासपुर गौ सेवको ने किया जल सत्याग्रह

बिलासपुर गौ सेवकों का अनोखा प्रदर्शन

IMG 20250628 WA0027मनीष कौशिक बिलासपुर
शनिवार दिनांक 28/6/25 गौ सेवा धाम के गौ सेवकों ने जल सत्याग्रह किया जिसमे घी कुंड मोपका तालाब में पानी के अंदर जाकर जल सत्याग्रह किया गया गौसेवकों ने इसके पहले दण्डवत यात्रा मस्तूरी से बिलासपुर तक निकाली थी जिसमें प्रशासन को ११ सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें शासन को 15 दिनों का समय दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिस पर गौ सेवकों जल सत्याग्रह किया और आज सुबह 10.30 बजे से जल सत्याग्रह किया जिसमें मुख्य रूप से पांच माँग रही गई
IMG 20250628 WA0018
बिलासपुर गौ सेवा धाम को घायल गौ माता की सेवा के लिए जमीन दी जाये और तस्करों पर कार्रवाई कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई और अकाउंट की जाँच कर माँग रखी गई हैं किसानों को गोबर का मूल्य दिया जाये किसानों को प्रति गौ वंश का मासिक 1000/- सेवा शुल्क दिया जाए!
जिले का वेटनरी हॉस्पिटल 24 घंटे खुले लापरवाह डॉकटर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए! जिस तरह महाराष्ट्र सरकार ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए उसी प्रकार से छत्तीसगढ़ सरकार भी गौ माता को राज्य माता का सम्मान देवे !IMG 20250628 WA0026

जिस पर शाम को ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया और तहसीलदार ने कलेक्टर महोदय से बात कर समस्या का निराकरण करने की बात कही जिस पर गौ सेवकों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगला सत्याग्रह जारी रहेगा सोमवार तक प्रशासन ने मांग पूरी करने की बात कहीं है और गौ सेवकों ने 15 दिनों बाद उल्टे पैर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों कार्यालय जाने की बात कही है इस सत्याग्रह का नाम गौसेवकों ने दिया है
( उल्टे पैर सत्याग्रह)
हम उल्टे पैर आपके घर आ गए आप सीधे पैर गौसेवा धाम पधार कर गौ माता की सुध ले लीजिए!

गौ सेवकों ने कहा कि माँग पूरी नहीं हुई तो हम हर 15 दिनों में आंदोलन करते रहेंगे!

बिलासपुर गौ सेवा धाम के गौ सेवकों में विपुल शर्मा ओमेश बिसेन गोपालकृष्ण रामानूज दास बाबा शर्मा मंजीत सिंह आचार्य सचिन शिवांश पांडेय अंकित तिवारी निहाल राके आकांशा कौशिक सिद्धार्थ शर्मा शत्रुघन यादव शुभम शुक्ला शुभम साहू जितेंद्र लकड़ा शांतनु पांडेय आशीष त्रिपाठी मुकेश कश्यप बाबा सोमावार आशीष यादव राज यादव मनीष कौशिक युवराज साहू वेष्णव जी दिव्यांश रजक अभिषेक गुप्ता विकास यादव मोहन श्रीवास रवि ताम्रकर विशु साहू पुष्पदंत शर्मा विनय शर्मा उपस्थित रहे!!

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!