A2Z सभी खबर सभी जिले की

सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा की रूपरेखा तय करने हेतु बैठक कल रविवार को|

जावरा–मनकामनेश्वर महादेव मंदिर मिंडाजी (मिंडाखेडा)से लगातार तीसरे वर्ष निकलने जा रही सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा को लेकर 29 जून को प्रातः10 बजे खाचरौद रोड स्थित स्वामीजी की कुटिया पर शिवभक्त सेवा समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें उक्त कावड़ यात्रा को धूमधाम से निकालने हेतु रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में यात्रा की तिथि और प्रचार-प्रसार को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति संस्थापक प्रांजल पाण्डेय के नेतृत्व में निर्धारित तिथि पर धार्मिक स्थल मनकामनेश्वर महादेव मंदिर मिंडाजी से भव्य कावड़ यात्रा शुरू होगी, जो विभिन्न ग्रामीण अंचलों से होती हुई जावरा पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद सैलाना के निकट स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना होगी। जहां बाबा भोलेनाथ की आरती, जलाभिषेक के साथ इसका समापन होगा। उल्लेखनीय है कि शिवभक्त सेवा समिति द्वारा निरंतर तीसरे साल सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले भी दो बार कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में धर्मालुओं ने भाग लिया। कावड़ यात्रा में हिस्सा लेने वाले कावड़ियों को शिवभक्त सेवा समिति द्वारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

Back to top button
error: Content is protected !!