?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान में 09 आरोपी गिरफ्तार, 09 प्रकरण कायम

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान 09 व्यक्तियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया, जिनके कब्जे से धारदार अवैध हथियार बरामद किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसंगत कार्यवाही की गई। अभियान के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों का विवरण:थाना मोतीनगर – 04 प्रकरण, थाना केंट – 03 प्रकरण, थाना कोतवाली – 01 प्रकरण, थाना खुरई – 01 प्रकरण कायम किए गए।Screenshot 20250629 151323

Back to top button
error: Content is protected !!