A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजनीतिराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसिकरस्थानीय समाचार

प्रमोद महरिया बने महामंत्री

भाजपा शहर कार्यकारिणी की घोषणा

 

फतेहपुर/सीकर. फतेहपुर भाजपा शहर की नई कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। भाजपा शहर अध्यक्ष अमित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नई कार्यकारिणी में कुल 61 लोगों को शामिल किया गया है जिसमें 2 महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और 41 सदस्यों को शामिल किया गया है। पूरी कार्यकारिणी में युवाओं पर विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा उन वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया गया है जो वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यकारिणी में प्रमोद महरिया और रमेश माटोलिया को महामंत्री बनाया गया है। प्रमोद महरिया ने कहा कि पार्टी द्वारा जो बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी गई है निश्चित तौर पर पूरी कार्यकारिणी के साथ मिलकर हम इस नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए फतेहपुर से भाजपा को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!