?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हुमायूंपुर में करंट लगने से युवक की मौत, पंखा जोड़ते वक्त हुआ हादसा

हुमायूंपुर में करंट लगने से युवक की मौत, पंखा जोड़ते वक्त हुआ हादसा

स्थान: फिरोजाबाद/हुमायूंपुर

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के हुमायूंपुर इलाके में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंटू पुत्र फागुनीराम (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जनपद हाथरस के थाना मुडसान के गांव भाकरी नगला भोजा के रहने वाले थे।

बताया गया कि बंटू हुमायूंपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते थे। घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे और पंखे का तार जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थाना दक्षिण की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक बंटू के दो बच्चे हैं, जो पढ़ाई के लिए बाहर रहते हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Back to top button
error: Content is protected !!