
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664 सरस्वती शिशु मंदिर रजाखेड़ी मकरोनिया में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। विधायक ने बताया गुरु का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है गुरु ही वह दीप हैं, जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। इस गुरु पूर्णिमा, हम सभी अपने जीवन में गुरुओं के योगदान को नमन करें। नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गुरु का महत्व जीवन में बहुत अधिक है। गुरु ज्ञान और मार्गदर्शन का स्रोत होता है, जो अज्ञानता को दूर करके सही दिशा दिखाता है। गुरु, शिष्य को सही और गलत का भेद समझाते हैं, जीवन के हर पहलू को समझने में मदद करते हैं और चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाते हैं। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग सभापति बलबंत सिंह ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाह स्कूली शिक्षक गण अधिक संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।








