?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

210 वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664-पुलिस मुख्यालय, भोपाल के दिशा-निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल के मार्गदर्शन में, जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्यवाही करते हुए सागर पुलिस द्वारा 165 गिरफ्तारी वारंटी,45 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया।अभियान के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारी, बीट प्रभारी एवं अन्य पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान पुराने लंबित प्रकरणों में फरार चल रहे अपराधियों को चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया गया। सागर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया।Screenshot 20250713 142941IMG 20250713 WA0083

Back to top button
error: Content is protected !!