
हिन्दुओ का धर्म परिवर्तन करा रहे पादरी को पुलिस के हवाले किया
फरीदपुर। हिन्दू जागरण मंच पिताम्बरपुर के द्वारा मोहल्ला फर्रखपुर होली चौराहे के पास कुछ ईसाई मिशनरियों के द्वारा हिन्दू धर्म के कमजोर तबके व आशिक्षित महिलाओं व बच्चों के लिए बहला फुसला कर इसाई धर्म में परिवर्तन करने के लिए हर रविवार को धर्मान्तरण करने के लिए तैयारी होती है और लालच के तौर पर रुपये पैसे नौकरी मकान व इसाई धर्म में शादी करवाने का लालच दिया जाता है।
हिन्दू धर्म की महिलाओं बच्चों व पुरुषों को हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के प्रति भडकाया जाता है और हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने के लिए कई प्रकार से बदनाम करते हैं।
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने लालजी नाम के पादरी जो की ग्राम मुंगेश्वर थाना व जनपद महू उत्तर प्रदेश का आपनी पूरी टीम के साथ किराये के मकान में धर्म परिवर्तन कराने का कार्य चुप चाप कर रहा था
जिसकी शिकायत हिन्दू जागरण मंच से की गयी थी। आज पुलिस प्रशासन ने मौके पर पादरी उसके बेटे, बेटी, पत्नी को फरीदपुर पुलिस थाने में लाकर उचित कार्यवाही करने के लिए लाया गया। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता में शिवकुमार भाटी प्रान्त विधि प्रमुख, सत्यपाल सिंह जिला अवैध गतिविधि प्रमुख, सुनील श्रीवास्तव नन्दवंशी नगर उपाध्यक्ष, मोहित शर्मा नगर मंत्री, पूत्तू लाल नगर उपाध्यक्ष, रघुप्रताप नगर महामंत्री, गौरव श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष,नरेश राठौर, जण्डेल सिंह,करन, सत्यम गौड़, गोपाल यादव,पंकज सक्सेना,रवि सिंह नगर मंत्री, अभिषेक सिंह शाखा कार्यवाह, शिवम शाखा कार्यवाह आदि लोग उपस्थित रहें।









