
अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती यूपी
।। वाल्टरगंज थाने के पुलिसिया गस्त दिख रहा है फेल, दो डंफरो से 300 लीटर डीजल उड़ा ले गए चोर।।
वाल्टरगंज थाना अंतर्गत भुजैनिया पेट्रोल पंप पर खड़े दो डंपर से 300 लीटर डीजल चोरी। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर हुई कैद, टंकी का ताला तोड़कर डीजल निकालते दिखे चोर।
घटना 13 जुलाई सुबह 4:30 बजे की है दो अज्ञात चोर खड़ी गाड़ियों की टंकी का ताला तोड़कर उड़ा ले गए 300 लीटर डीजल। भुजैनिया पेट्रोल पंप पर डंपर UP 51 CT 3403 और UP 51 BT 6323 गाड़ियों से निकाल गया डीजल। गाड़ी मालिक राकेश चौधरी ने डायल 112 को दिया सूचना पर अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नही।लगातार बढ़ रहे चोरी की घटनाओं पर वाल्टरगंज पुलिस लगाम लगाने में असफल उठ रहे कई सवाल? आए दिन चोरी का सिलसिला जारी है लेकिन पता नहीं किन कारणों से नियंत्रण लगाने में वाल्टरगंज पुलिस दिख रही है असमर्थ।
उपरोक्त चोरी का प्रकरण वाल्टरगंज थाना अंतर्गत भुजैनिया का है।















