A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

स्कूल में दो छात्र अचानक बेहोश, हालत गंभीर — लखनऊ रेफर

बाराबंकी के सरस्वती विद्या मंदिर में लंच के बाद हाईस्कूल छात्र आदित्य और कक्षा 9 की आंशिका हुईं अचेत; हृदय संबंधी समस्या की आशंका, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

बाराबंकी। जिले में हाल ही में स्कूली बच्चों की अचानक मौत तथा बेहोश होने की घटनाएं सामने आई हैं।इन घटनाओं ने स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। वहीं ताजा मामला सामने आया जब लखपेड़ाबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र आदित्य और कक्षा 9 की छात्रा आंशिका अचानक क्लास में बेहोश हो गए।लंच के बाद आदित्य को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर पड़ा। कुछ ही देर में आंशिका की भी तबीयत बिगड़ी और अचेत हो गई।स्कूल प्रशासन ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए।उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्राथमिक जानकारी में दोनों को हृदय संबंधी तकलीफ बताई गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!