?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

पिपरवार क्षेत्र के बिजैन सरना स्थल में किये जा रहे है खनन कार्य को ग्रामीणों ने कराया बंद।। ग्रामीणो ने दी चेतावनी-कहा मांगे पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन तेज

IMG 20250802 WA0066पिपरवार क्षेत्र के बिजैन सरना स्थल में किये जा रहे है खनन कार्य को ग्रामीणों ने कराया बंद।।

ग्रामीणो ने दी चेतावनी-कहा मांगे पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन तेज

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। सीसीएल पिपरवार के अशोक परियोजना कोयला खदान विस्तारीकरण के लिए ग्राम बिजैन के सरना स्थल में किए जा रहे खनन कार्य को ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बंद करा दिया है।जानकारी के मुताबिक अशोक परियोजना कोयला खदान के विस्तारीकरण के लिए ग्राम बिजैन गांव के विस्थापित ग्रामीणों को पूर्व मे ही न्यु बिजैन पुर्नवास केन्द्र मे बसाया गया है,जिसके बाद गांव के स्कुल,मन्दिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों को भी शिफ्टिंग किया जा रहा है,लेकिन सरना स्थल को अभी तक दूसरी जगह पर बगैर शिफ्टिंग किए प्रबंधन के द्वारा कोयला खनन का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में विस्थापित ग्रामीण मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करते हुए खनन कार्य को बंद करा दिया।इस संबंध में विस्थापित नेता रंथु गंझु ने बताया कि बिजैन गांव में सरना स्थल गुरु गवाट का प्रकृति पूजा ग्रामीणों के द्वारा उनके पूर्वजो के समय से करते आ रहे है।लेकिन सीसीएल प्रबंधन द्वारा सरना स्थल में खनन का कार्य किया जा रहा है,जिसका बिजैन गांव के रैयत विस्थापित ग्रामीण ने पुरजोर विरोध किया और खनन कार्य का कामकाज बंद करा दिया है।विस्थापित नेता रंथू गंझू ने बताया कि सरना स्थल को दूसरे जगह शिफ्ट नही किया गया है और प्रबंधन द्वारा खनन कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि बिजैन गांव के विस्थापित ग्रामीणों के द्वारा पूर्व में सीसीएल प्रबंधन को 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था,लेकिन अभी तक प्रबंधन के द्वारा मांगों को लेकर कोई पहल नहीं किया गया है, जिसके कारण विस्थापित ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि जब तक सीसीएल प्रबंधन के द्वारा सरना स्थल को दूसरे जगह शिफ्ट नहीं किया जाता है तब तक खनन का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। वहीं सीसीएल प्रबंधन को दिए गए 22 सूत्री मांग यदि जल्द पूरी नहीं होती है,तो विस्थापित ग्रामीणों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!