?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

पिपरवार क्षेत्र के विद्यालयों में रक्षाबंधन का पर्व आध्यात्मिक जागृति के साथ मनाया गया।।

IMG 20250802 WA0085

पिपरवार क्षेत्र के विद्यालयों में रक्षाबंधन का पर्व आध्यात्मिक जागृति के साथ मनाया गया।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला, सुभाष नगर की ओर से पिपरवार क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा एवं पिपरवार विकास विद्यालय, किचटो, बिलारी में रक्षाबंधन का पर्व आध्यात्मिक जागृति के साथ मनाया गया। गीता पाठशाला की निमित्त ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने दोनों स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. रिषु चौधरी एवं रमाकांत महतो सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं को राखी बांधकर इस त्योहार के वास्तविक अर्थ से परिचित कराया। प्रीति बहन ने बताया कि रक्षाबंधन सिर्फ एक रेशमी धागा नहीं, बल्कि यह आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाला पवित्रता, आत्म-संयम और ईश्वरीय सुरक्षा का धागा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब चारों ओर अधर्म और नकारात्मकता का बोलबाला है, तब स्वयं परमात्मा शिव इस धरती पर अवतरित होकर हम सभी आत्माओं को मन के विकारों से मुक्त होने का संदेश दे रहे हैं। यही राखी इसी आत्मिक चेतना और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक है। वही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सशक्त बनने की प्रेरणा दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें परमात्मा के साथ एक मजबूत संकल्प लेने का मौका देता है, जिससे हम अपने जीवन को पवित्र और निर्मल बना सकें। सेवा केंद्र के कमल भाई ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेम, सद्भावना और अध्यात्म की शक्ति से ही समाज की हर समस्या का समाधान संभव है। जब हमारा मनोबल मजबूत होता है, तो हम न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम होते हैं। यह आध्यात्मिक जागृति रक्षाबंधन का पर्व गुमला शाखा के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर संजय भाई, प्रेमचंद भाई, अनिता बहन और भूमि बहन भी मौजूद थीं।

Back to top button
error: Content is protected !!