
धमतरी-नगरी :-उमरगांव वासियों ने किया बोल बम कावरियों का भव्य स्वागत, प्रसाद वितरण किया
दिनांक 2 अगस्त शनिवार को उमरगांव में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कर्णेश्वर धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे वनांचल क्षेत्र के बोल बम कावरियों का ग्राम उमरगांव में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बोल बम कावरिए जैसे ही उमरगांव पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले बाजार चौक स्थित शिव मंदिर और माता तालाब के पास स्थित शिव मंदिर में जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद ग्रामवासियों ने श्रीफल भेंटकर गुलाल लगाकर एवं जयकारों के साथ सभी कावरियों का हार्दिक अभिनंदन किया।समाज के सभी वर्गों के युवा, वृद्ध, महिलाएं एवं बच्चे—ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस धार्मिक यात्रा को और भी पावन बना दिया। कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों ने कावरियों को आशीर्वाद दिया, वहीं युवाओं ने पूरे आयोजन को व्यवस्थित रूप से संचालित किया।उमरगांव में इस प्रकार की श्रद्धा और स्वागत की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, और इस बार भी ग्रामवासियों ने एकता, भक्ति और सेवा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
गांव के ये लोग रहे उपस्थित-
इस अवसर पर ग्राम उमरगांव के सामाजिक कार्यकर्ता महेश पुजारी, रामप्रसाद साहू, लेख राम साहू, नारायण दास मानिकपुरी, मोहित गुप्ता, धर्मेंद साहू, चंद्रभान यादव, फलेंद्र साहू, मानिक लाल साहू, रोमेश साहू, छगन साहू, दुलेश यादव भावेश साहू, गज्जू साहू, कमलेश कश्यप, अशवन पटेल, किशोर यादव, शेखर साहू, त्रिलोचन साहू, अजय सिंहा, नरेश सिंहा, डीकू साहू, भोला चिराम, हरिओम मानिकपुरी, विष्णु साहू, किशोर भंडारी, महेश्वर मारकोले, खुशी राम साहू, मेघराज मरकाम, मिथलेश मरकाम, सहित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।














