उत्तर प्रदेशगोंडा

गोंडा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। गोंडा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत।।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब दर्शन के लिए जा रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग दर्शन के लिए निकले थे, तभी यह घटना घटी।

11 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक, घटना गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के रहरा गांव की है। बोलेरो में सवार सभी लोग दर्शन के लिए जा रहे थे। भारी बारिश के चलते गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई और नहर में जा गिरी. हादसे में 11 लोगों की मौत की अपुष्ट सूचना है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

भारी बारिश के बीच गोंडा में बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जो अधिकतर एक ही परिवार के हैं। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। ये सभी लोग सावन के महीने में पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। मौक़े पर मौजूद लोगों ने बताया कि बोलेरो गाड़ी का गेट नहीं खुल रहा था। लोग अंदर जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। कार का शीशा तोड़ कर लोगों को गाड़ी के अंदर से निकाला गया।

बीना (35) काजल (22)महक (12), दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, सौम्या

हादसे का शिकार हुई बोलेरो कार में 15 लोग सवार थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में हुए सड़क हादसे का तुरंत संज्ञान लिया। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

एक्स पर शेयर एक पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, ‘जनपद गोंडा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

Back to top button
error: Content is protected !!