छत्तीसगढ़कोरिया

*सामग्री भुगतान में देरी पर सोनहत सरपंच-सचिव एवं पूर्व सचिव पर लोकपाल का डंडा, एक – एक का जुर्माना*

 

 

कोरिया- सोनहत, सामग्री भुगतान में देरी को लेकर सोनहत ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव और पूर्व सचिव पर लोकपाल ने सख्त कार्रवाई की है। लोकपाल ने तीनों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए संबंधित अधिकारी सीईओ को तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया है। 

 

*जानिए क्या है पूरा मामला*

 

जानकारी के अनुसार, सोनहत के चंद्रप्रकाश साहू (प्रकाश ट्रेडर्स) के द्वारा स्वयं सहायता समूह शेड के निर्माण कार्य के लिए सामग्री ग्राम पंचायत सोनहत को दिया था जिसका लंबित भुगतान 3,70000 ग्राम पंचायत सोनहत में सामग्री का भुगतान काफी समय से लंबित था। बार-बार आग्रह के बावजूद, सरपंच और सचिव द्वारा भुगतान में लगातार टालमटोल की जा रही थी। इससे परेशान होकर संबंधित परिवादी ने पिछले वर्ष लोकपाल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकपाल ने जांच शुरू की। और संबंधित सचिव सरपंचों को 4बार नोटिस जारी कर जवाब मांगा लेकीन सरपंच सचिव अनुपस्थित पाए गए जांच में पाया गया कि सरपंच और सचिव ने जानबूझकर भुगतान में देरी की थी, जो कि नियमों का उल्लंघन है। लोकपाल ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए तीनों को दोषी पाया।

 

 

लोकपाल ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जनपद पंचायत सीईओ 90दिवस के भीतर सामग्री का भुगतान करवाएं । इसके साथ ही, उन पर एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!