A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुरलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: कार की टक्कर से डाक कांवड़ खंडित, गुस्साए कांवड़ियों ने की तोड़फोड़ और पिटाई

लखीमपुर खीरी: कार की टक्कर से डाक कांवड़ खंडित, गुस्साए कांवड़ियों ने की तोड़फोड़ और पिटाईpeople 0c307d57aa8f08efd22bc3a7f0751657लखीमपुर खीरी (पढ़ुआ थाना क्षेत्र), सोमवार पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा बवाल हो गया जब एक कार की टक्कर लगने से डाक कांवड़ खंडित हो गई। घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की और कार सवारों की भी पिटाई कर दी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान अचानक एक कार ने डाक कांवड़ में टक्कर मार दी, जिससे श्रद्धालुओं में भारी रोष फैल गया। देखते ही देखते भीड़ ने कार को चारों ओर से घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार सवारों को भी नहीं बख्शा गया, उनकी जमकर पिटाई कर दी गई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ द्वारा कार में तोड़फोड़ और मारपीट साफ देखी जा सकती है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर: अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!