
*सार
णी (राजेश नगदे) 09.08.25 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति पीकअप क्र. एम.पी.04 जी.बी 5111 मे एमपीपीजीसीएल सारणी के लोहे के पाईप पीकअप मे भरकर चोरी कर ले जा रहे है।सूचना पर सारणी पुलिस व्दारा शोपिंग सेन्टर सारणी मे पांसे के गैरेज के पास पहुचकर पीकअप क्र. एम.पी.04 जी.बी 5111 को रोककर चेक किया जिसमे एमपीपीजीसीएल सारणी के कुल 21 नग लोहे के टुकडे मिले जो प्रत्येक टुकडे की लम्बाई करीबन 2-3 मीटर थी एवं आरोपी ड्रायवर सूरज पिता रामकिशन जाटव उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्र. 05 विजासन मंदिर के पास सारणी एवं कंडेक्टर लक्ष्मण जायसवाल पिता राधेश्याम जायसवाल उम्र 24 साल वार्ड क्र.12 शांति नगर सारणी से पूछताछ करने पर एमपीपीजीसीएल सारणी से चोरी करना बताया बाद पीकअप क्र. एम.पी.04 जी.बी 5111 एवं लोहे के पाईप को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । एवं आरोपीगणो के विरूध्द अपराध क्र.483/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1.सूरज पिता रामकिशन जाटव उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्र. 05 विजासन मंदिर के पास सारणी
2.लक्ष्मण जायसवाल पिता राधेश्याम जायसवाल उम्र 24 साल वार्ड क्र.12 शांति नगर सारणी
*जप्त सम्पत्ति*
21 नग लोहे के पाईप किमती 45000 रूपये एव घटना मे प्रयुक्त वाहन पीकअप क्र. एम.पी.04 जी.बी 5111किमती 05 लाख कुल किमती 05 लाख 45000 रूपये ।
*प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी:*
*थाना प्रभारी:* निरी.जयपाल इनवाती
*प्रधान आरक्षक:* श्रीराम उईके,विवेक यादव ,किशनलाल सेलू
*आरक्षक* : मोहित भाटी





