A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

धान की फसल में खरपतवार नाशक डालकर 6 कट्ठा खेत बर्बाद।

IMG 20250811 WA0018

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छत्तरपुर में एक किसान की धान की फसल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा खरपतवार नाशक दवा डालकर लगभग छः कट्ठा खेत की फसल बर्बाद कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान योगेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र बंगाली विश्वकर्मा के खेत में बीती रात किसी ने यह हरकत की। योगेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी दिन दयाल विश्वकर्मा से जमीनी विवाद चल रहा है और उन्हें संदेह है कि इसी कारण यह घटना घटी।IMG 20250811 WA0019
मौके पर ग्राम प्रधान ने कहा कि खेत में खरपतवार नाशक डालना गंभीर मामला है। यदि यही प्रवृत्ति कुएं के पानी में जहर डालने तक पहुँच गई तो बड़ी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।
योगेन्द्र के पुत्र सोनू विश्वकर्मा ने बताया कि उनका परिवार 40 वर्षों से इस जमीन पर खेती करता आ रहा है, लेकिन ऐसी घटना पहली बार हुई है। वे मिट्टी के मकान में रहते हैं, जिसका एक हिस्सा पहले से ही क्षतिग्रस्त है। घटना के बाद पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को सूचना भी दे दी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि यह काम पड़ोसी द्वारा ही किया गया है।गांव के अन्य लोगों—रघु सिंह गोंड, नेपाल यादव, देशप्रेमी, संजय, गरीबा पाल प्रधान, राधेश्याम विश्वकर्मा, श्रवण, विजय यादव, निराश यादव आदि—ने भी प्रशासन से शीघ्र जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।IMG 20250811 WA0017

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!