A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावर्ण

हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के तत्वावधान में शुक्रवार को एक भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ग्राम पंचायत तडेर से शुभारंभ होकर हुसेपुर, बेहटा गोकुल होते हुए आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यात्रा के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय जवान, जय किसान” जैसे जोशीले नारे लगाए। सभी प्रतिभागियों ने यातायात नियमों का पूर्ण पालन करते हुए अनुशासित ढंग से यात्रा में भाग लिया, जिससे आमजन में सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष विद्यसागर यादव, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लिया।

यात्रा के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अपने देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिवस है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में एकजुटता और भाईचारा बनाए रखें।

Show More

VAIBHAV SHRIVASTAVA HARDOI UP

VANDE BHARAT LIVE TV NEWS Bureau chief HARDOI UTTAR PRADESH
Back to top button
error: Content is protected !!