

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर, शुक्रवार 21 अगस्त 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य में शिक्षकों सहित समस्त शासकीय कर्मचारियों, एवं पेंशनधारियों का अगस्त माह 2025 का वेतन गणेशोत्सव के पहले सरकार जारी करेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार, कर्मचारी संगठनों के मांग को मानते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार के वित्त विभाग ने कल गुरूवार 21 अगस्त को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। महाराष्ट्र राज्य में गणेशोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणेशोत्सव की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार ने सभी शासकीय कर्मचारियों का अगस्त माह का वेतन गणेशोत्सव से पहले पहले देने का निर्णय लिया है। राज्य के सभी शासकीय कर्मचारियों का इस महिने का वेतन गणेशोत्सव शुरू होने के एक दिन पहले 26 अगस्त को जारी कर दिया जायेगा।



