
××××××××××××××××××××××××××××××××××××××××
वंदेभारतलाइवटीव न्युज शुक्रवार 21 अगस्त 2025-: प्राप्त जानकारी अनुसार नया रायपुर(छग) में विधानसभा का नया भवन तैयार हो रहा है। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए फायनल टचिंग दे दी है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ की रजत जयंती के अवसर पर 01 नवंबर 2025 को देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसका उद्घाटन करेंगे। जानकारी के अनुसार उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता के लिए लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी समारोह में पधार सकते हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारीगण भवन को पूर्ण करने की तैयार में जुटे हुए हैं। छत्तीसगढ नये विधानसभा भवन का भूमिपूजन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे और इसका पूरा निर्माण कार्य वर्तमान भाजपा सरकार में हुआ है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ नये विधानसभा भवन की आधारशिला 28 अगस्त 2020 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा रखी गई थी। इसके भूमिपूजन के अवसर पर सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी वर्चुअल रूप से जुड़े थे। उस समय छग प्रदेश की पहली सांसद मिनीमाता के नाम पर विधानसभा भवन का नामकरण करने का विचार किया गया था। वर्ष 2023 में छग में भाजपा सरकार बनने के बाद विधानसभा के अध्यक्ष डॉ• रमनसिंह जी ने इसके निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की । आज लगभग पूरे पांच वर्ष के बाद विधानसभा भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस विधानसभा भवन को तीन ब्लॉकों में बांटा गया है। ब्लॉक ए में-: विधानसभा सचिवालय होगा। विधानसभा सचिव का कार्यकाल। विधानसभा के अधिकारी कर्मचारियों का कार्यालय। स्थापना, संदर्भ, विधान एवं कार्य विन्यास, सुरक्षा शाख, सभी समितियों विधानसभा से जुड़ी शाखाओं के ऑफिस। विधानसभा उपाध्यक्ष कक्ष और ऑफिस, विधायक लाउंज, विधायक डाइनिंग एरिया, मुख्य सचिव ऑफिस, ध्यानाकर्षकण ब्रांच, रिपोर्टर ब्रांच। ब्लॉक बी-: यहां पर सदन की कार्यवाही चलेगी, शिधानसभा अध्यक्ष का कक्ष और दफ्तर, मुख्यमंत्री कक्ष और दफ्तर, नेता प्रतिपक्ष का कक्ष और दफ्तर ,आदि रहेगा। ब्लॉक सी-: मंत्रीगण विधायकों का कक्ष, लोयर ग्राउंड फ्लोर तीन में हॉस्पिटल, रेलवे रिजर्वेशन, पोस्ट ऑफिस, बैंक एरिया आदि रहेगा। इस इमारत को सौ सालों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसमें प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए छह स्थान चिन्हित किए गए। राज्यपाल विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री के लिए प्रवेश द्वार बी ब्लॉक से होगी। सचिवालय में प्रवेश ब्लॉक ए के द्वार से होगी। मंत्रियों के लिए प्रवेश द्वार ब्लॉक सी से होगा। विधानसभा भवन तैयार होने के बाद एक परिसर में मंत्रालय संचालनालय और विधानसभा होगी। इसके आधे भाग में मंत्रालय महानदी भवन और संचालनालय इंद्रावती भवन है, तथा इसके आधे भाग में नई विधानसभा भवन है। नई विधानसभा में वर्तमान विधायकों के साथ ही पूर्व के विधायकों के लिए भी बैठक की विशेष व्यवस्था की जा रही है। नया रायपुर के सेक्टर 19 में बना यह नया विधानसभा भवन लगभग 51 एकड़ क्षेत्र का है। छत्तीसगढ राज्य गठन के बाद 14 दिसंबर 2000 को छग विधानसभा का पहला ऐतिहासिक सत्र राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज के जशपुर हॉल में आयोजित किया गया था ।





