A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थान

रतनगढ़ में 31 अगस्त को सामाजिक चिंतन शिविर व प्रतिभा सम्मान मेला

कार्यक्रम का आयोजन सेठ भंवरलाल बुधमल दूगड़ राजकीय नेहरू स्टेडियम, रतनगढ़ में

IMG 20250823 WA0027IMG 20250823 WA0030मकराना। हम-कामगार समाज व अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के संयुक्त तत्वावधान में 31 अगस्त, रविवार को सेठ भंवरलाल बुधमल दूगड़ राजकीय नेहरू स्टेडियम, रतनगढ़ में सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान मेला आयोजित होगा।

मेले में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल, कला, संस्कृति, समाजसेवा व व्यवसाय क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी के लिए नाश्ता, भोजन व वाहन सुविधा निःशुल्क रहेगी।

मूल ओबीसी समाज से सुरेश कुमावत, राज जांगिड़, देवेन्द्र सैनी, शोमेश स्वामी, मनोज प्रजापत, रवि टेलर, पंकज सोलंकी, नौरत कुमार आदि की मौजूदगी में हुई बैठक में अधिक से अधिक संख्या में रतनगढ़ पहुँचने का आह्वान किया गया।

विशेष रूप से मकराना विधानसभा के कामगार समाज बंधुओं से निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रतनगढ़ पहुँचकर इस मेला कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!