A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोन

छात्रावास अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार और अश्लील टिप्पणियों का आरोप, छात्राएं धरने पर बैठीं – एसडीएम ने तत्काल हटाया

मंडलेश्वर | अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की छात्राएं शनिवार को अचानक मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गईं। छात्राओं ने अधीक्षिका मीरा ठाकुर पर दुर्व्यवहार, अश्लील टिप्पणियां करने, निजी कार्य करवाने और भोजन में कटौती जैसे गंभीर आरोप लगाए।

छात्राओं का कहना था कि अधीक्षिका का व्यवहार असहनीय हो गया है, जब तक उन्हें हटाया नहीं जाएगा वे धरने से नहीं उठेंगी।

सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं की मांगों का समर्थन किया। बीईओ डॉ. बसंत कुमार वर्मा को बुलाकर छात्राओं ने ज्ञापन सौंपा।

करीब तीन घंटे तक धरना चला। इस दौरान छात्राओं ने अधीक्षिका व बीईओ के खिलाफ नारेबाजी की। हालात बिगड़ते देख एसडीएम पूर्वा मंडलोई और तहसीलदार कैलाश सस्तिया मौके पर पहुंचे। छात्राओं से बातचीत के बाद एसडीएम ने अधीक्षिका को तत्काल हटाने का आदेश जारी किया।

बीईओ ने कहा कि मामले की जांच की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय किजाएगी

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!