
लोक देवता बाबा रामदेव के मेले में रामदेवरा जा रहे हजारों श्रद्धालुओं को अल्पाहार के वितरण
हमें बड़ी खुशी होती है कि प्रत्येक वर्ष लोकदेवता बाबा रामदेव के भक्तो की सेवा करने का मौका मिलता है। विनीत पटेल
पाली : हर साल की तरह इस बार भी रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं को गजनगढ़ टोल पर जातरुओं के लिए को भव्य अल्पाहार का आयोजन किया गया. इस आयोजन में लगभग दो हजार श्रद्धालुओं को बिस्किट नमकीन शीतल जल के साथ चाय का वितरण किया गया। वरिष्ठ टोल ऑपरेशन मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि यह आयोजन टोल कर्मचारियों के सहयोग से तीन वर्षों से रामदेवरा भादवा मेले के अवसर पर किया जा रहा है इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विनीत पटेल ने बताया कि हमें बड़ी प्रसन्नता होती है कि प्रत्येक वर्ष हमें लोकदेवता बाबा रामदेव के भक्तो की सेवा करने का मौका मिलता है। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य ब्रजेश लोधी, जियाराम, गजेंद्र चौधरी अंडाराम, सूर्य, जोगिंदर,शैतान सिंह, नीरज कुमार, राहुल कुमार गोपाल, नुसरत, अशोक, अर्जुन, कालू, उपस्थित रहे।
इस मौके पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान द्वारा हजारों श्रद्धालुओं के हाथों मे रेडियम हैड बेल्ट एवं उनके बैग के पीछे रेडियम स्टिकर लगाए गए, अंत में बाबा के श्रद्धालुओं का आभार ब्रजेश लोधी ने माना।








